Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPESB Assistant Sub Inspector Computer & Head Constable Computer Recruitment 2026

MPESB Assistant Sub Inspector Computer & Head Constable Computer Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026

MPESB ASI and Head Constable Computer Recruitment 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के माध्यम से उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी अभी जानकारी को आप Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

MPESB Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल
पद का नाम सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर)
पदों की संख्या 89
आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://esb.mp.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) पद के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन।
  • हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पद के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ हायर सेकेंडरी (10+2) पास।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

  • सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) : ₹28,700 – ₹91,300/- प्रतिमाह
  • हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) : ₹25,300 – ₹80,500/- प्रतिमाह

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 05-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 19-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 19-02-2026
संसोधन की तारीख 05-02-2026 से 24-02-2026
परीक्षा की तारीख 24-03-2026

यह भी देखें : MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 – मध्यप्रदेश सहायक नगर योजनाकार भर्ती वेतन 1,77,500 प्रतिमाह

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को MPESB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना प्रोफ़ाइल पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top