GSSSB Clerk & Superintendent Recruitment 2026 | गुजरात क्लर्क और अधीक्षक भर्ती 2026

गुजरात गाँव सेवा पसंदगी मंडल (GSSSB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के नोटिफ़िकेशन के अनुसार क्लर्क और अधीक्षक (Clerk & Superintendent) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
GSSSB Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | गुजरात गाँव सेवा पसंदगी मंडल |
| पद का नाम | क्लर्क और अधीक्षक |
| पदों की संख्या | 5370 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://gsssb.gujarat.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएट डिग्री साथ ही कंप्यूटर इस्तेमाल की बेसिक जानकारी उम्मीदवार को होनी चाहिए।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों ₹26,000 – ₹49,600/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 फरवरी 2026 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 05-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-02-2026 |
यह भी पढ़ें : UPPSC Civil Service Recruitment 2026 – संघ लोक सेवा आयोग नागरिक सेवाएं के लिए चयन जाने सभी जानकारी
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को GSSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता से जुड़ी जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

