MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 | मध्यप्रदेश सहायक नगर योजनाकार भर्ती 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 02/2026 के अनुसार सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाए।
MPPSC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | सहायक नगर योजनाकार |
| पदों की संख्या | 39 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mppsc.mp.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
मध्यप्रदेश सहायक नगर योजनाकार भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹540/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹290/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निवेश में स्नातक की उपाधि 4 वर्ष की अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नगर निवेश अथवा शहरी निवेश अथवा नगरीय अथवा आवास निवेश अथवा ग्रामीण निवेश अथवा अधोसंरचना निवेश अथवा क्षेत्रीय निवेश अथवा यातायात एवं परिवहन निवेश में उपाधि।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56100 – ₹177500/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 19-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 19-03-2026 |
यह भी पढ़ें : JKSSB Sub Inspector Recruitment 2026 Extended – जम्मू और कश्मीर अवर निरीक्षक पदों के लिए भर्ती जाने सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

