Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

SBI Bank CBO Recruitment 2026 – भारतीय स्टेट बैंक सर्कल आधारित अधिकारी पदों के लिए भर्ती वेतन ₹48,480/- प्रतिमाह

SBI Bank CBO Recruitment 2026 | भारतीय स्टेट बैंक सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती 2026

SBI Bank CBO Recruitment 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से जारी हुए भर्ती के विज्ञापन नंबर CRPD/CBO/2025-26/18 के अनुसार सर्कल आधारित अधिकारी (Circle Based Officers) के रिक्त पदो की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक एसबीआई कैरियर की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता, वेतन आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ लें।

SBI Circle Based Officers Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारतीय स्टेट बैंक
पद का नाम सर्कल आधारित अधिकारी
पदों की संख्या 2050
आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट sbi.bank.in/web/careers

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 31.12.2025 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

भारतीय स्टेट बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹750/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।

आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता जिसमें इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) भी शामिल है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी योग्य होंगे।

एलिजिबिलिटी परीक्षा पास करने की तारीख वही मानी जाएगी जो यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट द्वारा जारी मार्कशीट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट पर लिखी होगी। अगर किसी खास परीक्षा का रिजल्ट यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है तो यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट के संबंधित अधिकारी द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट जिसमें वेबसाइट पर रिजल्ट पोस्ट करने की तारीख लिखी हो उसे ही पास करने की तारीख माना जाएगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर भारतीय स्टेट बैंक सर्कल आधारित अधिकारी भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹48480 – ₹85920/- प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 29 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 29-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 18-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 18-02-2026

यह भी पढ़ें : IOCL Pipelines Division Apprentice Recruitment 2026 | अपरेंटिस के 394 पद जाने पूर्ति जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को SBI Career की आधिकारिक वैबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क दिये गए माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top