BEL Apprentice Recruitment 2026 | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपरेंटिस भर्ती 2026

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तरफ से जारी हुए नोटिफ़िकेशन के माध्यम से अपरेंटिस के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
BEL Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड |
| पद का नाम | अपरेंटिस |
| पदों की संख्या | 99 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05, 06 और 07 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | वॉक-इन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bel-india.in/ |
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले वे उम्मीदवार जो ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा पदों के लिए आवेदन कर रहें है उनकी अधिकतम आयु 25 वर्ष और जो उम्मीदवार आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन कर रहें है उनकी अधिकतम आयु 21 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपरेंटिस भर्ती मे आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- डिप्लोमा / स्नातक अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : बी.कॉम / बीबीए / बीबीएम।
- ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास सर्टिफिकेट।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
- ग्रेजुएट अपरेंटिस : ₹17,500/- प्रतिमाह
- डिप्लोमा अपरेंटिस : ₹12,500/- प्रतिमाह
- आईटीआई अपरेंटिस : ₹11,040/- प्रतिमाह
वॉक-इन की तारीख
ट्रेड अपरेंटिस एवं डिप्लोमा अपरेंटिस पदों के लिए वॉक-इन की तारीख 05 फरवरी 2026 रिपोर्टिंग समय 09:30 AM और बी.ई./बी.टेक पदों के लिए वॉक-इन की तारीख 06 फरवरी 2026 रिपोर्टिंग समय 09:30 AM रखी गयी है।
यह भी पढ़ें : JKSSB UT Cadre Recruitment 2026 | जम्मू और कश्मीर से संबंधित UT कैडर के लिए चयन देखें सभी जानकारी
आवेदन फॉर्म कैसे भरें
BEL Apprentice भर्ती के लिए आवेदन करने वाले वे उम्मीदवार जो ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कर रहें है उन्हे Apprenticeship India और जो उम्मीदवार डिप्लोमा / स्नातक पदों के लिए आवेदन कर रहें है उन्हे NATS पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| आवेदन करें | ट्रेड अपरेंटिस || डिप्लोमा / स्नातक |
| अधिसूचना पढ़ें | ट्रेड अपरेंटिस || डिप्लोमा / स्नातक |
| आधिकारिक वैबसाइट देखें | लिंक |

