Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

JKSSB Police Constable Vacancy 2026 | जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती जाने सभी जानकारी

JKSSB Police Constable Vacancy 2026 | जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

JKSSB Police Constable Vacancy 2026

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से जारी होने वाले दो अधिसूचना पत्र नंबर 14/2025 एवं 15/2025 के अनुसार कांस्टेबल – दूरसंचार और फोटोग्राफर और कांस्टेबल – सशस्त्र/आईआरपी और एसडीआरएफ (Police Constable) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें।

JKSSB Police Constable Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड
पद का नाम कांस्टेबल – दूरसंचार / फोटोग्राफर और कांस्टेबल – सशस्त्र/आईआरपी और एसडीआरएफ
पदों की संख्या 669
आवेदन की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://jkssb.nic.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹700/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • कांस्टेबल – दूरसंचार / फोटोग्राफर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास विज्ञान विषय के साथ।
  • कांस्टेबल – सशस्त्र / आईआरपी और एसडीआरएफ पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 की परीक्षा पास।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹63,200/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 01 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 02 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 01-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 02-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 02-03-2026

यह भी पढ़ें :JKSSB UT Cadre Recruitment 2026 | जम्मू और कश्मीर से संबंधित UT कैडर के लिए चयन देखें सभी जानकारी

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को JKSSB की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें 14/2025 || 15/2025
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top