BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड भर्ती 2026

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन BCECEB/Health/JR/2025/01 के अनुसार जूनियर रेजिडेंट के पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
Bihar BCECEB Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड |
| पद का नाम | जूनियर रेजिडेंट |
| पदों की संख्या | 1445 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://bceceboard.bihar.gov.in/ |
आयु सीमा एवं अधिकतम आयु मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन कर रहें सभी वर्ग के पुरुष उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 वर्ष और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन कर रहें सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छुट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान के माध्यम
Bihar BCECEB Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹2250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को भी ₹2250/- आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया / नेशनल मेडिकल कमीशन।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
BCECEB Junior Resident Vacancy 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹65,000/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 16 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 06 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। जिससे यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 16-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 06-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 06-02-2026 |
यह भी पढ़ें : BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 | बिहार सहायक नगर योजनाकार भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म कैसे करें
आवेदन करने के लिए आपको BCECEB की आधिकारिक वैबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और पंजीकरण हो जाने बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

