IOCL Apprentice Recruitment 2026 | इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर IOCL/MKTG/WR/APPR/2/2025-26 के अनुसार इंडियन ऑयल ने अप्रेंटिस (Apprentice) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन को भर सकते है साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
IOCL Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 405 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://iocl.com/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका
इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क है।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
IOCL Apprentice पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु की गणना 31.12.2025 के अनुसार की जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास (सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कम से कम 50% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 45%) के साथ।
- तकनीशियन अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा (सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कम से कम 50% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 45%) के साथ।
- स्नातक अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट (सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कम से कम 50% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 45%) के साथ।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
अप्रेंटिस को हर महीने मिलने वाले स्टाइपेंड की दर अप्रेंटिस एक्ट, 1961/1973, अप्रेंटिस रूल्स 1992/2019/2025 के तहत तय की जाएगी, जिसमें समय-समय पर बदलाव किए जा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती मे आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 15 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 से पहले तक आप आवेदन कर सकते है और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे आपको किसी भी दस्तावेजों को IOCL को भेजने की जरूरत नहीं है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 15-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 31-01-2026 |
यह भी देखें : MP ESB ITI Training Officer Recruitment 2026 | एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
IOCL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वे उम्मीदवार जो ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हे www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा और जो उम्मीदवार तकनीशियन अपरेंटिस/स्नातक अपरेंटिस के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हे NATS Portal पर जाकर अपना पंजीकरण होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा।
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म मे आपके द्वारा भरी सभी जानकारी को दुबारा से चेक कर लें यदि सभी जानकारी सही हो तो आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| आवेदन करें | ट्रेड अपरेंटिस || तकनीशियन/स्नातक |
| अधिसूचना पढ़ें | लिंक |
| आधिकारिक वैबसाइट देखें | लिंक |

