Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

AIIMS Bhopal Yoga/Naturopahty Recruitment 2026 | एमपी भोपाल भर्ती 2026

AIIMS Bhopal Yoga/Naturopahty Recruitment 2026 | एमपी भोपाल भर्ती 2026

AIIMS Bhopal Yoga-Naturopahty Recruitment 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल (AIIMS Bhopal) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी द्वारा फंडेड एक रिसर्च प्रोजेक्ट में विभिन्न कॉन्ट्रैक्ट (Yoga/Naturopahty) पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, वेतनमान, आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

AIIMS Bhopal Latest Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल
पद का नाम योगा एंड नेचुरोपैथी
पदों की संख्या 05
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.aiimsbhopal.edu.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन एवं भुगतान करने का माध्यम

एम्स भोपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए योग्यता : नेचुरोपैथी और योगिक साइंस में बैचलर डिग्री (BNYS डिग्री) वाले ग्रेजुएट या फिजियोलॉजी / माइक्रोबायोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री / जेनेटिक्स / बायोटेक्नोलॉजी आदि में पोस्ट-ग्रेजुएशन।
  • योग चिकित्सक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से योग में रेगुलर पीजी डिग्री/योग में रेगुलर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कोई भी डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या प्रतिष्ठित संस्थान से योग में एक साल का रेगुलर पीजी डिप्लोमा (डिग्री के बाद) और योग थेरेपी में 05 साल का प्रोफेशनल अनुभव।
  • मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों के लिए योग्यता : 8वीं पास।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

अनुसंधान अधिकारी, योग चिकित्सक, मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹10,000 – 50,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे। जिसे आप अधिसूचना पत्र मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 25-01-2026
इंटरव्यू की तारीख 25-01-2026

यह भी पढ़ें : MP High Court Recruitment 2026 | एमपी उच्च न्यायालय तकनीकी सहायक भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको AIIMS Bhopal की आधिकारिक वैबसाइट www.aiimsbhopal.edu.in पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और अपने आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें। और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top