Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Air Force Agniveer Intake 01/2027 | भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2026

Air Force Agniveer Intake 01/2027 | भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2026

Air Force Agniveer Intake 01-2027

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर 01/2027 के माध्यम से Agniveer Intake 01/2027 (अग्निवीर) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Air Force Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारतीय वायु सेना
पद का नाम अग्निवीर भर्ती 01/2027
पदों की संख्या अधिसूचना देखें
आवेदन की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://indianairforce.nic.in/

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष रखी गयी है। अर्थात उम्मीदवार का जन्म 01.01.2026 से 01.07.2009 के बीच का होना चाहिए और और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2026 मे आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹550/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को भी ₹550/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन के माध्यम से जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को सेंट्रल, स्टेट और UT द्वारा मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश के साथ इंटरमीडिएट / 10+2 / समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% कुल अंकों और इंग्लिश में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • सेंट्रल स्टेट और UT से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल मिलाकर 50% अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स में इंग्लिश में 50% अंकों के साथ पास किया हो (या इंटरमीडिएट / मैट्रिकुलेशन में अगर डिप्लोमा कोर्स में इंग्लिश सब्जेक्ट नहीं है)।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवार को ₹30,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

वर्ष कस्टमाइज्ड पैकेज (मासिक) इन हैंड (70%) अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%) भारत सरकार द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान
पहले वर्ष 30,000/- 21,000/- 9,000/- 9,000/-
दूसरे वर्ष 33,000/- 23,100/- 9,900/- 9,900/-
तीसरे वर्ष 36,500/- 25,550/- 10,950/- 10,950/-
चौथे वर्ष 40,000/- 28,000/- 12,000/- 12,000/-

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 12 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 01 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है अंतिम तारीख के बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करे और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 12-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 01-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 01-02-2026
परीक्षा की तारीख 30,31 मार्च 2026

यह भी देखें : Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 | भारतीय नौसेना भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म कैसे भरें

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको Indian Air Force की आधिकारिक वैबसाइट indianairforce.nic.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप कैरियर के भाग मे जाकर अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top