Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

NPCIL Recruitment 2026 | वैज्ञानिक सहायक, सहायक ग्रेड सहित कई पदों के लिए भर्ती

NPCIL Recruitment 2026 | वैज्ञानिक सहायक, सहायक ग्रेड सहित कई पदों के लिए भर्ती

NPCIL Recruitment 2026

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर टीएमएस/मा.सं.प्र./01/2026 के अनुसार वैज्ञानिक सहायक, सहायक ग्रेड सहित कई रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

NPCIL Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
पद का नाम वैज्ञानिक सहायक, सहायक ग्रेड
पदों की संख्या 114
आवेदन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.npcil.nic.in

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान के माध्यम

इस भर्ती मे आवेदन करने वाले वे उम्मीदवार जो ग्रुप-बी के लिए आवेदन कर रहें और सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले सभी पुरुष उम्मीदवारों को ₹150/- आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। और जो उम्मीदवार ग्रुप-सी के लिए आवेदन कर रहें और सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले सभी पुरुष उम्मीदवारों को ₹100/- जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।

उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

NPCIL Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार होनी चाहिए और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती नियमों के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक ग्रेड पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।
  • एक्स – रे तकनीशियन पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास होने के साथ 1 वर्ष का मेडिकल रेडियोग्राफी / एक्स-रे सर्टिफिकेट।
  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी – मेंटेनर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 की परीक्षा पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का आईटीआई सर्टिफिकेट।
  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी – प्लांट ऑपरेटर पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ 10+2 की परीक्षा पास।
  • स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन में 60% अंकों के साथ डिप्लोमा।
  • वैज्ञानिक सहायक-बी पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

NPCIL भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹24,000 – ₹55,932/- रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती मे आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 15 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है और अंतिम तारीख से बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 15-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 04-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-02-2026

यह भी पढ़ें : NIT Warangal Vacancy 2026 | अधीक्षक, तकनीकी सहायक, सहायक, टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आप NPCIL की आधिकारिक वैबसाइट के कैरियर भाग मे जाये और अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपने आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top