NIT Warangal Vacancy 2026 | सुपरिटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट, टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल (NIT) ने अपने अधिसूचना पत्र 01/2026 के माध्यम से अधीक्षक, तकनीकी सहायक, सहायक, टेक्नीशियन पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है और आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना पढ़ना न भूलें।
NIT Warangal Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल |
| पद का नाम | अधीक्षक, तकनीकी सहायक, सहायक, टेक्नीशियन |
| पदों की संख्या | 39 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://nitw.ac.in/ |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1500/- रूपये शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 27-33 वर्ष रखी गयी है और आय को दिनांक 08.02.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- तकनीशियन पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वी पास।
- जूनियर सहायक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी पास।
- वरिष्ठ तकनीशियन पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वी पास।
- वरिष्ठ सहायक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
- तकनीकी सहायक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री।
- अधीक्षक पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,700 – ₹1,12,400/- प्रतिमाह का वेतन पदों के अनुसार दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 09 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 08 फरवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन भरा जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 09-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 08-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 08-02-2026 |
यह भी पढ़ें : RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 | राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको NIT की आधिकारिक वैबसाइट https://nitw.ac.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

