Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 | राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 | राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी हुए भर्ती के नोटिफ़िकेशन नंबर 03/2026 के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन के माध्यम से सीधी भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म अंतिम तारीख से पहले तक आरएसएसबी की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। साथ ही आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें।

Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
पद का नाम कृषि पर्यवेक्षक
पदों की संख्या 1100
आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2027 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस प्रकार होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट और सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार को 05 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

RSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2026 मे आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹600/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। और यह शुल्क उम्मीदवार को वापस नहीं किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. कृषि या बी.एस.सी. कृषि उद्यान ऑनर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक।
  • देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-05 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 13 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 फरवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 13-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 11-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 11-02-2026
परीक्षा की तारीख 18-04-2026

यह भी पढ़ें : RSSB Female Supervisor Recruitment 2026 | राजस्थान पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको RSSB की आधिकारिक वैबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। और अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top