JSSC Assistant Teacher Recruitment 2026 | झारखंड विशेष शिक्षा सहायक भर्ती 2026

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 08/2025 के अनुसार विशेष शिक्षा सहायक (Special Education Assistant) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
JSSC Special Education Assistant Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग |
| पद का नाम | Special Education Assistant |
| पदों की संख्या | 3361 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://jssc.jharkhand.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.08.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
झारखंड विशेष शिक्षा सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ₹50/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक – कक्षा 1, 5 के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास होने के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा डी.एड विशेष शिक्षा।
- स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक – कक्षा 6, 8 के लिए योग्यता : संबंधित विषय (गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/भाषा) में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बी.एड (स्पेशल एजुकेशन) या बी.एड।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹25,500 – ₹92,300/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 14 दिसम्बर 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 05 फरवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 14-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
यह भी पढ़ें : Rajasthan RSSB Forester Recruitment 2026 | राजस्थान वनपाल सीधी भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
आवेदन करने के लिए आपको JSSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

