Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPPSC State Service Exam 2026 | मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026

MPPSC State Service Exam 2026 | मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026

MPPSC State Service Exam 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 29/2025 के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के नोटिफ़िकेशन को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

MPPSC Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम राज्य सेवा परीक्षा 2026
पदों की संख्या 155
आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 01.01.2026 अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का तरीका

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026 मे आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उसके समतुल्य योग्यता।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

MPPSC State Service Exam 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹15,600 – ₹39,100/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

परीक्षा का शहर

परीक्षा का शहर
खरगौन ग्वालियर गुना छतरपुर मैहर
छिंदवाड़ा जबलपुर झाबुआ टीकमगढ़ दतिया
दमोह देवास धार नरसिंहपुर नीमच
पन्ना बड़वानी बालाघाट बैतूल भिंड
भोपाल मण्डला मंदसौर मुरैना रतलाम
राजगढ़ रायसेन रीवा विदिशा शहडोल
शाजापुर शिवपुरी श्योपुर सतना सागर
सिवनी सीधी सीहोर हरदा होशंगाबाद
अशोक नगर बुराहनपुर डिण्डोरी अनूपपुर अलीराजपुर
सिंगरोली आगर मालवा निवाड़ी मऊगंज पांढुर्ना

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 10 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 09 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इक्षुक है और आवेदन करने के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 09-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 09-02-2026
संसोधन की तारीख 15-01-2026 से 11-02-2026 तक
परीक्षा की तारीख 26-04-2026

शारीरिक मापदंड

लिंग ऊंचाई सीना
पुरुष 168 सेमी 84 सेमी 89 सेमी
महिला 155 सेमी अपेक्षित नहीं अपेक्षित नहीं

यह भी पढ़ें :MP Anganwadi Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

आवेदन करने के लिए आपको MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर अपने आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें फिर आपको अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top