MP Anganwadi Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026

संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्य प्रदेश की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायक के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर नीचे देख सकते है आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MP Anganwadi Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्य प्रदेश |
| पद का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायक |
| पदों की संख्या | 3194 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 जनवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://chayan.mponline.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2025 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 118 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप एमपी ऑनलाइन से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹7000 – ₹10,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 31 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है उसके बाद आवेदन करने के लिए लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 31-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 10-01-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 10-01-2026 |
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल समूह 1 उपसमूह 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 | चयन होने पर प्रतिमाह 49,100 वेतन
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वैबसाइट https://chayan.mponline.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाकर आप अपना पंजीकरण करें और फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, समग्र आईडी, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

