Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPPSC Ayurveda Medical Officer Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026

MPPSC Ayurveda Medical Officer Recruitment 2026 | मध्य प्रदेश आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026

MPPSC Ayurveda Medical Officer Recruitment 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 31/2025 के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (Ayurveda Medical Officer) के पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर नीचे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।

MPPSC Ayurveda Medical Officer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर
पदों की संख्या 130
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹500/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को ₹250/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

मध्य प्रदेश आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष दिनांक 01.01.2026 के अनुसार होनी चाहिए साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद मे स्नातक की उपाधि। और आवेदन की अंतिम तिथि तक इंटर्नशिप पूर्ण एवं म.प्र. आयुर्वेदिक यूनानी प्रकृतिक चिकित्सा बोर्ड से स्थायी जीवित पंजीयन अनिवार्य है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56,100 – ₹1,77,500/- का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 13 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 13-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 12-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 12-04-2026
संसोधन की तारीख 18-03-2026 से 14-04-2026 तक
परीक्षा की तारीख 28-05-2026

यह भी पढ़ें : MPPSC State Service Exam 2026 | मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए आपको MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट mppsc.mp.gov.in की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार को अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top