Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPRSB – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहकारी प्रशिक्षु भर्ती 2025 | 25,000 प्रतिमाह वेतन के साथ भर्ती शुरू

MPRSB – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहकारी प्रशिक्षु भर्ती 2025 | MPRSB Cooperative Intern Recruitment 2025

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (MPRSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के अनुसार सहकारी प्रशिक्षु के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और इस भर्ती मे आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को नीचे इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

MPRSB भर्ती 2025 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित
पद का नाम सहकारी प्रशिक्षु
पदों की संख्या 39
आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://cooperatives.mp.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान करने का माध्यम

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहकारी प्रशिक्षु भर्ती 2025 पदों के लिए आवेदन कर रहें सभी उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन द्वारा निर्धारित शुल्क 200 रूपये जमा करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मार्केटिंग मैनेजमेंट / कोऑपरेटिव मैनेजमेंट / एग्री बिजनेस मैनेजमेंट / रूरल डेवलपमेंट मैनेजमेंट में एमबीए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मार्केटिंग मैनेजमेंट / कोऑपरेटिव मैनेजमेंट / एग्री बिजनेस मैनेजमेंट / रूरल डेवलपमेंट मैनेजमेंट में पी जी डिप्लोमा।
  • मास्टर इन मार्केटिंग मैनेजमेंट / कोऑपरेटिव मैनेजमेंट / एग्री बिजनेस मैनेजमेंट / मास्टर इन रूरल डेवलपमेंट मैनेजमेंट।

चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान एवं अन्य लाभ

MPRSB भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹25,000/- का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिये जा सकते है जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 10 दिसम्बर 2025 और शुल्क जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर 2025 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन आप कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिए गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और ध्यान रखें की आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 24-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 24-12-2025

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग पटवारी भर्ती 2025 – 12वी पास से आवेदन शुरू जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको MPRSB या Iforms MP Online की आधिकारिक वैबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना होगा। उसके बाद आप इस भर्ती के अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर अपना पंजीकरण करें। और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें।

सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top