Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RRC NR Sports Quota Recruitment 2025

RRC NR Sports Quota Recruitment 2025 | आरआरसी रेलवे स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025

RRC NR Sports Quota Recruitment 2025
RRC NR Sports Quota Recruitment 2025

रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे (RRC-NR) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार Sports Quota के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आवेदन करने से पहले आप अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की परेशानी न आए।

RRC NR Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Cell (RRC), Northern Railway
पद का नाम Sports Quota
पदों की संख्या 21
आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://nr.indianrailways.gov.in/

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी है और उम्मीदवार की आयु 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 25 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2026

आवेदन शुल्क – Application Fees

RRC NR Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और यह शुल्क कम्प्युटर आधारित परीक्षा मे शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 400 रूपये वापस कर दिया जाएगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और इन श्रेणी के अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान पूरा हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹500/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹250/-
महिला ₹250/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर RRC NR Sports Quota Recruitment 2025 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रु 19,900 – रु 92,300 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 18 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन कर पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 18-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 17-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 17-12-2025

यह भी पढ़ें : RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको RRC NR की आधिकारिक वैबसाइट https://nr.indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top