UKMSSB GDMO Recruitment 2025 | उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 14/2025-26/784 के अनुसार Medical Officer (GDMO) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें।
Uttarakhand UKMSSB Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Uttarakhand Medical Services Selection Board (UKMSSB) |
| पद का नाम | Medical Officer (GDMO) |
| पदों की संख्या | 287 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://ukmssb.org/ |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होना चाहिए और आयु को दिनांक 01.07.2025 के अनुसार मानी जाएगी। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों 05 वर्ष की छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। आयु मे छूट से जुड़ी सभी जानकारी को आप अधिसूचना मे देख सकते है।
| आयु सीमा | |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
| आयु की गणना दिनांक | 01.07.2025 |
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2,000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1,000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹2000/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹1000/- |
| दिव्यांग | ₹1000/- |
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
- MBBS डिग्री उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया (MCI) से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से M.B.B.S. डिग्री या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया (MCI) या उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के साथ वैलिड परमानेंट रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। यह रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है और एप्लीकेशन की आखिरी तारीख तक वैलिड होना चाहिए।
आवेदन करने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी भी उम्मीदवार ने अपने आवेदन फॉर्म मे किसी भी तरह की गलत जानकारी को दर्ज किया है या उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद योग्य नहीं पाया जाता है तो उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रु 56,100 – रु 1,77,500 का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 नवम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 10 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें एवं आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 20-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 10-12-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 10-12-2025 |
यह भी पढ़ें : RRC Railway NR Apprentice Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको UKMSSB की आधिकारिक वैबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

