Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

UPSC CAPF Assistant Commandants Recruitment 2026 | यूपीएससी सहायक कमांडेंट भर्ती 2026

UPSC CAPF Assistant Commandants Recruitment 2026 | यूपीएससी सहायक कमांडेंट भर्ती 2026

UPSC CAPF Assistant Commandants Recruitment 2026

संघ लोक सेवा आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (UPSC CAPF) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र 08/2026-CAPF के माध्यम से सहायक कमांडेंट (Assistant Commandants) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। और आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

UPSC CAPF Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड संघ लोक सेवा आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
पद का नाम सहायक कमांडेंट
पदों की संख्या 349
आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://upsc.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹200/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आयु सीमा और ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.08.2026 के अनुसार मानी जाएगी और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा निगमित विश्वविद्यालय या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा-3 के तहत विश्वविद्यालय के रूप में घोषित अन्य शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उसके पास समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 से पहले-पहले तक आप आवेदन फॉर्म भर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 20-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 12-03-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 12-03-2026

यह भी पढ़ें : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा पीटीईटी 2026 | VMOU Kota 2 Year B.Ed Entrance Exam 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज कर अपना फोटो, सिग्नेचर, योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी को दर्ज कर दें। और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top