TPSC Agriculture Officer Vacancy 2025 | Tripura PSC Agriculture Officer Recruitment 2025
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग, अगरतला (Tripura Public Service Commission, Agartala) ने कृषि अधिकारी (Agriculture Officer) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से TPSC की आधिकारिक वैबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले-पहले तक आवेदन कर सकते है।
आप इस भर्ती की सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, शुल्क, आयु एवं योग्यता और वेतनमान आदि को नीचे इस जॉब पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पढ़ें।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान करने का तरीका
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबी रेखा से नीचे और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और बाकी सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान को उम्मीदवार ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवेदन शुल्क का भुगतान हो जाने पर आपका अपने शुल्क भूग्त्न की रसीद जरूर निकाल लें और अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क जमा करने के बाद आपको किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए इस शुल्क को सुरक्षित रखा जाएगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस | ₹ 350/- |
| एससी / एसटी | ₹ 250/- |
| बीपीएल | ₹ 250/- |
आयु सीमा एवं आयु सीमा में छूट
TPSC Agriculture Officer भर्ती के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 28.08.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन कर रहें सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियम के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 24 जुलाई 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2025 समय शाम 05:30 बजे तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आप आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरें किसी और माध्यम से आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 24-07-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-08-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-08-2025 |
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों के लिए सभी मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में प्रतिमाह रू 10,230 – रू 34,800 का वेतन ग्रेड पे रू 4800 के अनुसार दिया जाएगा। और इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियम के अनुसार दिये जाएंगे।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कृषि / बागवानी में स्नातक की डिग्री।
चयन प्रक्रिया
TPSC Agriculture Officer Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Examination) देनी होगी जो कि 180 अंकों की होगी। यह परीक्षा MCQ (Multiple Choice Questions) आधारित होगी और इसकी अवधि 3 घंटे (180 मिनट) की होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की विषय संबंधित ज्ञान, सामान्य अध्ययन, और योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
दूसरा चरण होगा साक्षात्कार या पर्सनैलिटी टेस्ट (Interview/Personality Test) जो कि 20 अंकों का होगा। इस चरण में उम्मीदवारों के कौशल, विषय की समझ, और प्रशासनिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।
यह भी देखें : JPSC Boiler Inspector Recruitment 2025: बॉयलर इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन
आवेदन करने की प्रक्रिया
सभी मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को TPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर भर सकते है। आवेदन करने से पहले आप अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ लें।
आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट पर जाए और उसके बाद Online Application पर क्लिक कर Apply पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, जन्म तारीख, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें।

