THDC Assistant Manager Recruitment 2025 | टीएचडीसी सहायक प्रबंधक और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC) ने अपने अधिसूचना पत्र नंबर 08/2025 के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर नियमित आधार पर विभिन्न विषयों में सहायक प्रबंधक और ई-3 ग्रेड में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
THDC Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | THDC India Limited |
| पद का नाम | Assistant Manager and Senior Medical Officer in E-3 Grade |
| पदों की संख्या | 40 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.thdc.co.in/ |
आवेदन शुल्क – Application Fees
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के लिए छूट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। अभ्यर्थी इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यमों से जमा कर सकते है। और भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
| श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) | ₹600/- |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹0/- |
| दिव्यांग | ₹0/- |
आयु सीमा एवं छूट – Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गयी है जो पदों के अनुसार भिन्न है। और आयु दिनांक 01.07.2025 तक पूर्ण हो चुकी हो साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria
- सहायक प्रबंधक सिविल (Assistant Manager Civil) :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बी.ई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
- सहायक प्रबंधक विद्युत (Assistant Manager Electrical) :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल (पावर)/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सिस्टम एवं उच्च वोल्टेज/पावर इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल में कम से कम 60% अंकों के साथ पूर्णकालिक बी.ई/बी.टेक/बी.एससी (इंजी.)।
- सहायक प्रबंधक मैकेनिकल (Assistant Manager Mechanical) :- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल एवं ऑटोमेशन/प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बी.ई/बी.टेक/बी.एससी (इंजी.)।
- वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (Senior Medical Officer) :- भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस, साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण।
वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale
THDC Assistant Manager and Senior Medical Officer Recruitment 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹60,000 – ₹1,80,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे इससे जुड़ी सभी जानकारी को आप नोटिफ़िकेशन मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख – Application Dates
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 07 नवम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 06 दिसम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 07-11-2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 06-12-2025 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 06-12-2025 |
यह भी पढ़ें : AIIMS Gorakhpur Non Faculty Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें – How to Apply
आवेदन करने के लिए आपको THDC की आधिकारिक वैबसाइट https://www.thdc.co.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप Career के भाग मे जाए और अपना पंजीकरण करें उसके बाद पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

