Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 | जाने पूरी जानकारी अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 | सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026

Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026

भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार Law Clerk-cum-Research Associates के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान को Sarkari Result MP पर देख सकते है आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के अधिसूचना को जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

SCI Law Clerk Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारत का सर्वोच्च न्यायालय
पद का नाम लॉ क्लर्क
पदों की संख्या 90
आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.sci.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 07.02.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन कर रहें सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹750/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए (लॉ क्लर्क के तौर पर काम शुरू करने से पहले) और उसके पास भारत में कानून द्वारा स्थापित और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एडवोकेट के तौर पर एनरोलमेंट के लिए मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल / कॉलेज / यूनिवर्सिटी / संस्थान से लॉ में बैचलर डिग्री। (जिसमें लॉ में इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स भी शामिल है) होनी चाहिए।

जो उम्मीदवार पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स के पांचवें साल में या किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के बाद तीन साल के लॉ कोर्स के तीसरे साल में पढ़ रहे हैं वे भी अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे बशर्ते उन्हें लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के तौर पर काम शुरू करने से पहले लॉ क्वालिफिकेशन हासिल करने का प्रूफ देना होगा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹1,00,000/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 20 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 07 फरवरी 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 20-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 07-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 07-02-2026

यह भी पढ़ें : Central Bank Exchange Officer Recruitment 2026 | सेंट्रल बैंक एक्सचेंज ऑफिसर भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को SCI की आधिकारिक वैबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे आपका फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top