Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

SSC GD Constable Recruitment 2025

SSC GD Constable Recruitment 2025 | कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025

SSC GD Constable Recruitment 2025
SSC GD Constable Recruitment 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के माध्यम से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा, 2026 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, आयु, योग्यता आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

SSC Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Staff Selection Commission (SSC)
पद का नाम GD Constable
पदों की संख्या 25487
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://ssc.gov.in/

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 23 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2026

परीक्षा शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। और उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹0/-
महिला (Female) ₹0/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से कट-ऑफ डेट यानी 01-01-2026 तक या उससे पहले मैट्रिकुलेशन या 10th क्लास की परीक्षा पास करनी होगी।
  • जिन कैंडिडेट्स ने तय तारीख (यानी 01-01-2026) तक ज़रूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन हासिल नहीं की है वे एलिजिबल नहीं होंगे और उन्हें अप्लाई करने की ज़रूरत नहीं है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

SSC GD Constable Vacancy 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल – 03 के अनुसार ₹21,700 – ₹69,100/- प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 01 दिसम्बर 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 01-12-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 31-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 31-12-2025

यह भी पढ़ें : MPPKVVCL Recruitment 2025 | MP Job 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको SSC की आधिकारिक वैबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले अपना पंजीकरण करें। उसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top