Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

SBI Junior Associates (Customer Support & Sales) 2025 – 5180 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

SBI Junior Associates Recruitment 2025

SBI Junior Associates Recruitment 2025
SBI Junior Associates Recruitment 2025

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र CRPD/CR/2025-26/06 के अनुसार SBI ने Junior Associates (Customer Support & Sales) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए 5 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन फॉर्म भर सकते है।

आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के नोटिफ़िकेशन को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई जानकारी न आए और आप आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकें। आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता एवं वेतनमान आदि को इस पोस्ट में देख सकते है।

SBI Junior Associates Vacancy 2025 का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

  • विवरण – जानकारी
  • भर्ती बोर्ड – State Bank of India (SBI)
  • पद का नाम – Junior Associates
  • पदों की संख्या – 5180
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 26 अगस्त 2025
  • आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
  • आधिकारिक वैबसाइट – www.sbi.co.in/web/careers

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गयी है और आयु की गणना 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले अन्य पिछड़ वर्ग के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु सीमा में छूट एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 28 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.08.2025

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है बाकी अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यमों से कर सकते है भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें।

श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) ₹ 750/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) नि:शुल्क
दिव्यांग (PwD) नि:शुल्क

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।

इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप अपनी न्यूनतम योग्यता को जरूर देख लें यदि किसी अभ्यर्थी के पास न्यूनतम योग्यता नहीं है तो आप इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते है और यदि किसी भी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलत जानकारी दर्ज करी है तो आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।

SBI Junior Associates Vacancy
SBI Junior Associates Vacancy

वेतनमान एवं अन्य लाभ

भारतीय स्टेट बैंक जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्रतिमाह रु 24050 – रु 64480 का वेतन दिया जाएगा एवं चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियम के अनुसार दिये जाएंगे।

आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि 06 अगस्त 2025 और आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म भर दें। और आप आवेदन केवल ऑनलाइन ही कर सकते है तो अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से भेजेने की जरूरत नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 06-08-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 26-08-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 26-08-2025

यह भी देखें : AAI Sr. Assistant Recruitment 2025 – एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकली नई बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको SBI की आधिकारिक वैबसाइट के Career भाग में जाकर इन पदों के लिए आवेदन करना होगा। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गयी सभी जानकारी को अच्छे से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

  • आवेदन के लिए आप SBI की आधिकारिक वैबसाइट पर जाये।
  • आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • फॉर्म में पूछि गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top