Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RSSB Upper Primary School Teacher Recruitment 2025

RSSB Upper Primary School Teacher Recruitment 2025 | आरएसएसबी उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025

RSSB Upper Primary School Teacher Recruitment 2025
RSSB Upper Primary School Teacher Recruitment 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपने अधिसूचना नंबर 09/2025 के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (Upper Primary School Teacher) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

RSSB Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
पद का नाम Upper Primary School Teacher
पदों की संख्या 2123
आवेदन की अंतिम तिथि 06 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट rajasthan.gov.in

आवेदन शुल्क – Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रूपये और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 400 रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (UR/Other State) ₹600/-
अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (OBC/EWS) ₹400/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹400/-

आयु सीमा एवं छुट – Age Limit

आरएसएसबी उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है और आयु को 01.01.2027 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवार ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2027

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

पद का नाम योग्यता
उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 2 (संस्कृत) शास्त्री और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या बी.एड या बी.ईएल.एड या बीए.एड और आरईईटी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 2 (हिंदी) स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/बी.एड/बी.ईआई.एड या 12वीं और 2 वर्षीय बीए/बीएससी.एड या बीए.एड/बीएससी.एड और स्नातकोत्तर और 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड।
उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 2 (अंग्रेजी) स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/बी.एड/बी.ईआई.एड या 12वीं और 2 वर्षीय बीए/बीएससी.एड या बीए.एड/बीएससी.एड और स्नातकोत्तर और 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड।
उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 2 (सामाजिक विज्ञान) स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/बी.एड/बी.ईआई.एड या 12वीं और 2 वर्षीय बीए/बीएससी.एड या बीए.एड/बीएससी.एड और स्नातकोत्तर और 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड।
उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 2 (गणित-विज्ञान) स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/बी.एड/बी.ईआई.एड या 12वीं और 2 वर्षीय बीए/बीएससी.एड या बीए.एड/बीएससी.एड और स्नातकोत्तर और 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

Rajasthan RSSB Upper Primary School Teacher Recruitment 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान लेवल 10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 07 नवम्बर 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 दिसम्बर 2025 से पहले तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है यदि आप अधिसूचना की सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 07-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 06-12-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 06-12-2025

यह भी पढ़ें : NABARD Assistant Manager Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको RSSB की आधिकारिक वैबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप सबसे पहले अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज करें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें उसके बाद अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top