Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 | राजस्थान में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना नंबर 04/Exam/V.O./RPSC/EP-I/2025-26 और इस भर्ती के विज्ञापन को जारी करने की दिनांक 17 जुलाई 2025 के अनुसार RPSC ने पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 1100 रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भर सकते है।

आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आसानी से आवेदन फॉर्म को बार सकें।

  • विवरण – जानकारी
  • भर्ती बोर्ड – RPSC
  • पद का नाम – Veterinary Officer
  • पदों की संख्या – 1100
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 03 सितम्बर 2025
  • आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
  • आधिकारिक वैबसाइट – rpsc.rajasthan.gov.in

आयु सीमा एवं अधिकतम आयु में छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए एवं आयु की गणना 01.01.2026 रखी गयी है। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

  • राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट।
  • राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट।
  • सामान्य वर्ग की महला अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट।

न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2026

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका

RPSC Veterinary Officer Recruitment के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और यह शुल्क नॉन रिफंडेबल है तो आपको वापस नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। जब भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाये तो उसके बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी (UR/OBC) ₹ 600/-
एससी / एसटी (SC/ST) ₹ 400/-
दिव्यांग (PwD) ₹ 400/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष।
  • देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में प्रतिमाह लेवल 14 के अनुसार वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिये जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 अगस्त 2025 और आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 03 सितम्बर 2025 समय रात्री 12 बजे तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 05-08-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 03-09-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 03-09-2025

यह भी पढ़ें : Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025

आवेदन करने की प्रक्रिया

राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आपको RPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके रख लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होंगे।

  • आवेदन करने के लिए Rajasthan SSO Portal पर जाये।
  • अपना पंजीकरण करें और आईडी, पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं योग्यता से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • प्रिंट आउट निकाल लें और संभाल कर रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top