Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

RBI Office Attendant Recruitment 2026 | भारतीय रिज़र्व बैंक कार्यालय परिचर भर्ती 2026

RBI Office Attendant Recruitment 2026 | भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026

RBI Office Attendant Recruitment 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र के अनुसार कार्यालय परिचर (Office Attendant) के 572 रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार जो अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है वह अंतिम तारीख से पहले तक RBI Career की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

RBI Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारतीय रिजर्व बैंक
पद का नाम कार्यालय परिचर
पदों की संख्या 572
आवेदन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.rbi.org.in/

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 15 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2026 है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें क्योकि अंतिम तारीख के बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन भेजने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 15-01-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 04-02-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 04-02-2026

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात उम्मीदवार का जन्म 02/01/2001 से पहले और 01/01/2008 के बाद न हुआ हो। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप नोटिफ़िकेशन मे देख सकते है।

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹450/- रूपये शुल्क को जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को ₹50/- रूपये आवेदन शुल्क को जमा करना होगा। इस शुल्क को आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ज्ज्म कर सकते है। जब आपके आवेदन फॉर्म का शुल्क सफलतापूर्वक जमा हो जाये तो आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा पास।

उम्मीदवार 01/01/2026 तक अंडरग्रेजुएट होना चाहिए ग्रेजुएट और ज़्यादा क्वालिफिकेशन वाले उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए एलिजिबल नहीं हैं। और पूर्व-सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवार को 10वीं स्टैंडर्ड (S.S.C./मैट्रिकुलेशन) पास होना चाहिए और कम से कम 15 साल की डिफेंस सर्विस की होनी चाहिए, बशर्ते उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज के बाहर ग्रेजुएशन न किया हो। और रिक्रूटिंग ऑफिस में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को उस ऑफिस के तहत आने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की भाषा का ज्ञान होना चाहिए (यानी, उन्हें उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए)।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने ₹24,250/- की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

यह भी पढ़ें : BOM Apprentice Recruitment 2026 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती 2026

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको RBI Career पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, राज्य, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top