Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Railway NWR Apprentice Recruitment 2025 : उत्तर पश्चिम रेलवे मे 10वी पास से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन

Railway NWR Apprentice Recruitment 2025 | Railway NWR Apprentice 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन नंबर 04/2025 (NWR/AA) के अनुसार Railway NWR Apprentice 2025 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार NWR की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन फॉर्म को भर सकते है।

Railway NWR Apprentice Recruitment 2025
Railway NWR Apprentice Recruitment 2025

आप इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

NWR Railway Apprentice Vacancy 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड North Western Railway (NWR) 
पद का नाम Apprentice
पदों की संख्या 2162
आवेदन की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट rrcjaipur.in

आयु सीमा एवं छुट : Age Limit For NWR Recruitment 2025

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है। एवं आयु को दिनांक 02.11.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 15 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 02.11.2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Application Fees For Railway NWR Vacancy 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छुट दी गयी है इन अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूर होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) नि:शुल्क
महिला नि:शुल्क
दिव्यांग नि:शुल्क

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों (कोई पूर्णांकन नहीं किया जाएगा) के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए और उसके पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) / राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : Selection Process For Railway Apprentice Recruitment 2025

चयन अधिसूचना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। इस उद्देश्य के लिए मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) + उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है। पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में प्राप्त अंकों के साधारण औसत के आधार पर होगा। मैट्रिकुलेशन के प्रतिशत की गणना के लिए उम्मीदवारों द्वारा सभी विषयों में प्राप्त अंकों को गिना जाएगा न कि किसी एक विषय या विषयों के समूह के अंकों के आधार पर। आईटीआई अंकों के प्रतिशत की गणना के लिए अनंतिम/अंतिम प्रमाण पत्र में उल्लिखित अंकों को गिना जाएगा।

प्रशिक्षण अवधि और वजीफा

प्रशिक्षण अवधि और वजीफा रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी मौजूदा नियमों और निर्देशों के अनुसार होगा। प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तथा उन्हें स्वयं ही व्यवस्था करनी होगी तथा प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates For Railway NWR Apprentice 2025

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 03 अक्टूबर 2025 और शुल्क का भुगतान करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 नवंबर 2025 समय रात्री 11:59 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 03-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 02-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 02-11-2025

यह भी देखें : BSSC Bihar Sports Trainer Recruitment 2025 : क्रीड़ा प्रशिक्षक के 350 से अधिक पदों के लिए भर्ती

आवेदन कैसे करें : How to Apply

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आपको NWR की आधिकारिक वैबसाइट https://rrcjaipur.in/ पर जाना होगा। आप आवेदन करने से पहले अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके रख लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले NWR की वैबसाइट पर जाये।
  • आवेदन करें पर क्लिक कर अपना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यमों से जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

FAQ – Railway NWR Apprentice Recruitment 2025

  • प्रश्न 1. Railway NWR Apprentice Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
  • उत्तर: इस भर्ती में कुल 2162 पद निकाले गए हैं।

  • प्रश्न 2. आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?
  • उत्तर: आवेदन प्रक्रिया 03 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 02 नवम्बर 2025 तक चलेगी।

  • प्रश्न 3. इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
  • उत्तर: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (50% अंकों के साथ) पास और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

  • प्रश्न 4. Railway NWR Apprentice Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
  • उत्तर: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

  • प्रश्न 5. इस भर्ती का वेतनमान कितना है?
  • उत्तर: अपरेंटिस को वेतन/स्टाइपेंड Apprentices Act 1961 के प्रावधानों के अनुसार मिलेगा।

  • प्रश्न 6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
  • उत्तर: चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी, जो 10वीं और ITI के अंकों का औसत लेकर बनाई जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।

  • प्रश्न 7. आवेदन शुल्क कितना है?
  • उत्तर: सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है जबकि एससी / एसटी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

  • प्रश्न 8. आवेदन कैसे करें?
  • उत्तर: उम्मीदवार उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की आधिकारिक वेबसाइट https://rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top