Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

Rail Wheel Factory RWF Apprentice Recruitment 2026 | रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती 2026

Rail Wheel Factory RWF Apprentice Recruitment 2026 | रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती 2026

RWF Apprentice Recruitment 2026

रेल व्हील फैक्ट्री, रेल मंत्रालय (RWF) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए नोटिफ़िकेशन RWF/AT-16/627(2025-26) जारी किया है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। और आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

RWF Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड रेल व्हील फैक्ट्री
पद का नाम अपरेंटिस
पदों की संख्या 192
आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट rwf.indianrailways.gov.in

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान के माध्यम

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को आईपीओ या डिमांड ड्राफ्ट की मदद से जमा कर सकते है। और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा और न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.03.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं क्लास की परीक्षा या इसके बराबर की परीक्षा पास होनी चाहिए और साथ ही उम्मीदवार के पास उस खास ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) भी होना चाहिए।
 ट्रेड एससी  एसटी  ओबीसी  सामान्य
 फिटर 13 06 23 43 85 
इंजीनियर 05 02 08 16
मैकेनिक (मोटर वाहन) 01 01 02 04
टर्नर 01 00 01 03
सीएनसी प्रोग्रामिंग सह-ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) 03 02 06 12
इलेक्ट्रीशियन 03 01 05 09
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 03 02 06 11

स्टाइपेंड

इस फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के ट्रेड में ट्रेनिंग लेने वाले कैंडिडेट्स को ₹12,261/- हर महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जबकि सीएनसी प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर के लिए ₹10,899/- हर महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो समय-समय पर बदले गए मौजूदा नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 28 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 01 अप्रैल 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें। जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 28-02-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 01-04-2026

यह भी पढ़ें : IOCL MKTG Apprentice Recruitment 2026 | इंडियन ऑयल विपणन विभाग अप्रेंटिस भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की RWF की आधिकारिक वैबसाइट https://rwf.indianrailways.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आप आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ नीचे दिये गए पते पर भेज दें।

The Senior Personnel Officer-II,
Personnel Department,
Rail Wheel Factory,
Yelahanka,
Bangalore – 560064

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top