Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 | पंजाब एंड सिंध बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 1000 पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, आयु, शुल्क, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने आसानी हो जाये।
Punjab & Sind Bank Local Bank Officer Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | पंजाब एंड सिंध बैंक |
| पद का नाम | स्थानीय बैंक अधिकारी |
| पदों की संख्या | 1000 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://punjabandsind.bank.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.03.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)
पंजाब एंड सिंध बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल ले। यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए जिससे यह साबित हो सके कि पंजीकरण के दिन वह स्नातक है साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण करते समय उसे स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत भी बताना होगा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹48,480 – ₹85,920/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 31 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 31-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-04-2026 |
यह भी पढ़ें : ICAI Executive Officer Recruitment 2026 – जाने योग्यता, आयु, तारीख वेतन आदि अप्लाई ऑनलाइन
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की वैबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आप अपना पंजीकरण कर लॉगिन कर लें।
- ऑनलाइन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर दें।
- आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

