Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

PDIL Diploma Engineers Recruitment 2025

PDIL Diploma Engineers Recruitment 2025 | पीडीआईएल डिप्लोमा इंजीनियर्स भर्ती 2025

PDIL Diploma Engineers Recruitment 2025
PDIL Diploma Engineers Recruitment 2025

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने अपने अधिसूचना पत्र को जारी करते हुए Diploma Engineers के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक PDIL की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे बताए गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें।

PDIL Recruitment 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Projects and Development India Limited (PDIL)
पद का नाम Diploma Engineers
पदों की संख्या 87
आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.pdilin.com

आयु सीमा एवं छूट : Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गयी है। लेकिन कुल पदों के लिए आयु भिन्न है और अभ्यर्थी की आयु दिनांक 30.09.2025 तक पूर्ण हो जाना चाहिए साथ ही आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क : Application Fees

PDIL Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹800 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को ₹400 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग (UR/OBC) ₹800/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹400/-

शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

  • डिप्लोमा इंजीनियर: संबंधित इंजीनियरिंग विषय (जैसे, सिविल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस, केमिकल) में डिप्लोमा होना आवश्यक है। कंप्यूटर पद के लिए, कंप्यूटर साइंस में बीसीए या बीएससी।
  • डिग्री इंजीनियर: संबंधित विषय (जैसे, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल) में इंजीनियरिंग डिग्री (बी.ई./बी.टेक) होनी चाहिए।
  • अग्नि/औद्योगिक सुरक्षा: 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री (बी.एससी/बी.टेक/बी.ई) के साथ अग्नि या औद्योगिक सुरक्षा में एक वर्षीय नियमित डिप्लोमा/प्रमाणपत्र आवश्यक है।
  • सामग्री प्रबंधन: किसी भी इंजीनियरिंग विषय में डिग्री या पूर्णकालिक नियमित एमबीए (सामग्री/आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन) या सामग्री प्रबंधन में 2-वर्षीय नियमित पीजी डिप्लोमा आवश्यक है।

उपरोक्त सभी योग्यताएँ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए। डिग्री/डिप्लोमा योग्यता परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक 60% (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 55%) होंगे। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री वाले इंजीनियरिंग स्नातकों को अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। उम्मीदवारों को अपने प्राप्त अंकों का प्रतिशत दो दशमलव स्थानों तक सावधानीपूर्वक और सटीक रूप से भरना होगा। किसी भी तरह से पूर्णांकन की अनुमति नहीं है। घोषित अंकों के प्रतिशत में भिन्नता होने पर, उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

पीडीआईएल डिप्लोमा इंजीनियर्स भर्ती 2025 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे ₹23,940 – ₹59,700 का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जा सकते है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे इसके संबंध मे आप अधिक जानकारी अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन तारीख : Application Dates

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 22 अक्टूबर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 नवम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म को भर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा यदि आप अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से विभाग को भेजते है तो आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 22-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 20-11-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 20-11-2025

यह भी देखें : BEL Probationary Engineer Recruitment 2025

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें : How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको PDIL की आधिकारिक वैबसाइट https://www.pdilin.com/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Career के विकल्प को चुने और उसके बाद Apply Online पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें उसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें उसके बाद अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top