Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

ONGC Apprentice Recruitment 2025

ONGC Apprentice Recruitment 2025 : 10वी पास उम्मीदवार के लिए अप्रेंटिसशिप करने का अवसर जाने इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी

ONGC Apprentice Recruitment 2025
ONGC Apprentice Recruitment 2025

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने अपने अधिसूचना नंबर ONGC/APPR/1/2025 के माध्यम से Apprentice के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से भर सकते है। और आवेदन फॉर्म भरने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आयु, योग्यता, शुल्क एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP के द्वारा लिखी गयी इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें।

ONGC Recruitment 2025 : का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC)
पद का नाम Apprenticeship
पदों की संख्या 2743
आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट ongcindia.com

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका : Application Fees

ONGC Apprentice Recruitment 2025 के अधिसूचना मे किसी भी तरह की आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी को नहीं दिया गया है हो सकता है की यह आवेदन फॉर्म सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क को अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर शुल्क से जुड़ी सभी जानकारी को देख सकते है।

आयु सीमा : Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए आयु को दिनांक 06.11.2025 के अनुसार माना जाएगा। और आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी प्रदान की जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की छूट और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 06.11.2025

शैक्षणिक योग्यता : Eligibility Criteria

पद का नाम योग्यता
पुस्तकालय सहायक 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण ।
ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स के ट्रेड में आईटीआई ।
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (COPA) COPA ट्रेड में आईटीआई ।
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड में आईटीआई ।
इलेक्ट्रीशियन इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई ।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में आईटीआई ।
फिटर फिटर में आईटीआई ।
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में आईटीआई ।
अग्नि सुरक्षा तकनीशियन (तेल और गैस) प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई ।
मशीनिस्ट मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई ।
वाहनों की मरम्मत और रखरखाव मैकेनिक मैकेनिक मोटर वाहन ट्रेड में आईटीआई ।
डीजल मैकेनिक डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई ।
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (हृदय रोग विज्ञान) मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (कार्डियोलॉजी) में आईटीआई ।
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (पैथोलॉजी) मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) में आईटीआई ।
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (रेडियोलॉजी) मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन (रेडियोलॉजी) में आईटीआई ।
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग में ट्रेड सर्टिफिकेट ।
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) स्टेनोग्राफी (अंग्रेजी) ट्रेड में आईटीआई ।
सर्वेक्षक सर्वेयर ट्रेड में आईटीआई ।
वेल्डर (गैस और विद्युत) वेल्डर के ट्रेड में आईटीआई ।
कार्यकारी वित्त (तेल और गैस) बी. कॉम ।
लैब केमिस्ट/विश्लेषक- पेट्रोलियम उत्पाद बी.एससी. (रसायन विज्ञान) ।
कार्यकारी मानव संसाधन – तेल और गैस बी.बी.ए. डिग्री ।
सचिवीय कार्यालय सहायक – तेल और गैस स्नातक ।
अग्नि सुरक्षा पर्यवेक्षक (तेल और गैस) डिप्लोमा ।
कंप्यूटर विज्ञान कार्यकारी (तेल और गैस) इंजीनियरिंग के संबंधित विषयों में तीन वर्षीय डिप्लोमा ।
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार कार्यकारी (तेल और गैस)
विद्युत कार्यकारी (तेल और गैस)
इंस्ट्रूमेंटेशन कार्यकारी (तेल और गैस)
यांत्रिक कार्यकारी (तेल और गैस)
लेखा कार्यकारी वाणिज्य में स्नातक की डिग्री (स्नातक)।
स्टोर कीपर (पेट्रोलियम उत्पाद) स्नातक।
कंप्यूटर विज्ञान कार्यकारी (स्नातक) इंजीनियरिंग के संबंधित विषय में डिग्री।
विद्युत कार्यकारी (स्नातक)
सिविल कार्यकारी (स्नातक)
इलेक्ट्रॉनिक्स कार्यकारी (स्नातक)
इंस्ट्रूमेंटेशन कार्यकारी (स्नातक)
मैकेनिकल कार्यकारी (स्नातक)
पेट्रोलियम कार्यकारी भूविज्ञान विषय के साथ स्नातक।
सिविल कार्यकारी (डिप्लोमा) इंजीनियरिंग के संबंधित विषयों में तीन वर्षीय डिप्लोमा।

वेतनमान एवं अन्य लाभ : Pay Scale

इस भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पदों के अनुसार न्यूनतम वेतन रु8,200 और अधिकतम वेतन रु12,300 का दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे। वेतन से जुड़ी सभी जानकारी को आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख : Application Dates

ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 16 अक्टूबर 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 नवंबर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे तो आप अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से विभाग को न भेजें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 16-10-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 06-11-2025

Read Also : BDL Apprentice Recruitment 2025

आवेदन कैसे करें : How to Apply

इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए आपको पदों के अनुसार अलग-अलग वैबसाइट पर जाना होगा जैसे Trade Apprentice पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा जबकि Graduate/Technician Apprentice पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को https://nats.education.gov.in/ वैबसाइट पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण पूरा करें उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें Trade Apprentice || Graduate/Technician Apprentice
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top