NPCIL रावतभाटा राजस्थान साइट अप्रेंटिस भर्ती 2026 | NPCIL Rajasthan Apprentice Recruitment 2026

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए विज्ञापन जारी किया है। जिसके लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु, वेतन एवं आवेदन कैसे करें। आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने आसानी हो जाये।
NPCIL Apprentice Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 245 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.npcil.nic.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु श्रेणी के अनुसार 24-37 वर्ष रखी गयी है। और आयु को दिनांक 18.03.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
NPCIL रावतभाटा राजस्थान साइट अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट प्रदान की गयी है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने संबन्धित ट्रेड मे आईटीआई का कोर्स किया हो।
प्रशिक्षण के समय दिये जाने वाला वेतन
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1 वर्ष के प्रशिक्षण के समय उम्मीदवारों को ₹9600/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 26 फरवरी 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 26-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 18-03-2026 |
यह भी पढ़ें : Jiwaji University Gwalior Recruitment 2026 – नॉन टीचिंग डायरेक्टर पोस्ट के लिए भर्ती ऑनलाइन आवेदन
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NAPS Portal पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

