NBCC Manager/Jr. Engineer Recruitment 2026 | एनबीसीसी प्रबंधक / जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड (NBCC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026 के अनुसार प्रबंधक / जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। साथ ही इस भर्ती की सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। और आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
NBCC Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड |
| पद का नाम | प्रबंधक / जूनियर इंजीनिय |
| पदों की संख्या | 59 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://nbccindia.in/index |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 28-54 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
एनबीसीसी प्रबंधक / जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,000 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री या उसके बराबर।
- सरकारी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट / यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन / जर्नलिज़्म / एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में दो साल की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा कुल 60% मार्क्स के साथ।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
NBCC Manager/Jr. Engineer Recruitment 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹27,270 – ₹2,40,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
आवेदन करने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 05 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 06-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-04-2026 |
यह भी पढ़ें : UIDAI Aadhaar Operator Supervisor Recruitment 2026 | आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NBCC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

