Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPPSC Food Safety Officer Vacancy 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

MPPSC Food Safety Officer Vacancy 2025 | MPPSC FSO Recruitment 2025

MPPSC Food Safety Officer Vacancy 2025
MPPSC Food Safety Officer Vacancy 2025

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने Food Safety Officer (FSO) रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती निकाली है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से mppsc.mp.gov.in पर जाकर इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है।

अभ्यर्थी MP FSO Vacancy 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु और वेतनमान आदि को नीचे इस पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

MPPSC FSO Bharti में ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 11 जुलाई 2025 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 से पहले तक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आप सभी मानदंड को पूरा करते है। और आवेदन करने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। और आपको अपने दस्तावेजों को विभाग को भेजेने की जरूरत नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 11-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 10-08-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 10-08-2025
संसोधन की तारीख 16-07-2025 से 12-08-2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने वाले मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और बाकी सभी शेष श्रेणी तथा मध्य प्रदेश राज्य के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। और किसी कारण से यह भर्ती निरस्त होती है तो अभ्यर्थियों को उनका आवेदन शुल्क उनके खाते में वापस कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म के शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने पर आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें। यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडबल्यूएस रू 500/-
एससी / एसटी रू 250/-
पीडबल्यूडी रू 250/-

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट

एमपीपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गयी है और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए और आयु की गणना 01.01.2026 के अनुसार की जाएगी। और इन पदों के आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट इस भर्ती के नियम के अनुसार दी जाएगी। जिसे आप नीचे देख सकते है।

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु में छूट।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु में छूट।
  • दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट।
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01-01-2026

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान या सूक्ष्म जीव विज्ञान या रसायन विज्ञान या चिकित्सा में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की डिग्री।

वेतनमान

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के रूप में प्रतिमाह रू 36200 – रू 114800 का वेतन दिया जाएगा। और इस भर्ती के नियम के अनुसार चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे।

यह भी देखें : ISRO ICRB Scientist/Engineer Recruitment 2025: इसरो में वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

चयन प्रक्रिया

MPPSC Food Safety Officer Bharti 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन OMR आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों हेतु विज्ञापित पदों के तीन गुना तथा समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन परिणाम परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के योग के गुणानुक्रम के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा से संबन्धित सभी जानकारी को MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वैबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाये और Recruitment Advertisements पर क्लिक कर इस भर्ती के अधिसूचना पत्र में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आवेदन करने के लिए Apply Online पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, पिता का नाम, श्रेणी, योग्यता, आयु, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि। जानकारी को दर्ज करना होगा सभी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आप अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और उसके बाद आवेदन फॉर्म का शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top