Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025 | मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी अप्रेंटिस भर्ती 2025

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025
MPPGCL Apprentice Recruitment 2025

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) की तरफ से जारी होने वाले नोटिफ़िकेशन के अनुसार अप्रेंटिस (Apprentice) के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आखरी तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, वेतन आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

Madhya Pradesh MPPGCL Vacancy 2025 – का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Madhya Pradesh Power Generating Company Limited (MPPGCL)
पद का नाम Apprentice
पदों की संख्या 197
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://mppgcl.mp.gov.in/

आवेदन शुल्क – Application Fees

MPPGCL Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है इस भर्ती मे आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती मे आवेदन करने उम्मीदवार की आयु दिनांक 31.12.2025 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होना चाहिए साथ ही आवेदन करने वाले मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 27 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 31.12.2025

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Eligibility Criteria

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री।
  • डिप्लोमा अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता – मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
  • आईटीआई अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता – संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (SCVT/NCVT)।

वेतनमान – Pay Scale

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार रु 9,600 – रु 12,300 का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जा सकते है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

MPPGCL Apprentice Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 25 नवम्बर 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर 2025 है। आप दी गयी अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 25-11-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 31-12-2025

यह भी पढ़ें : MPPKVVCL Recruitment 2025 | MP Job 2025

आवेदन कैसे करें – How to Apply

आवेदन करने के लिए आपको MPPGCL की आधिकारिक वैबसाइट https://mppgcl.mp.gov.in/ पर जाना होगा। वैबसाइट पर जाने के बाद आप Apply Online पर क्लिक करें उसके बाद अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लॉगिन करें उसके बाद अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी को दर्ज करें अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top