Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MPESB Paramedical Recruitment 2025 Date Extended – एमपी पैरामेडिकल की तारीख बढ़ी जाने नई तारीख

MPESB Paramedical Recruitment 2025 Date Extended

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) ने MPESB Paramedical Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार नई निर्धारित तारीख तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

MPESB Paramedical Recruitment 2025
MPESB Paramedical Recruitment 2025

साथ ही अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जो आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी है जैसे नई आवेदन की तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान और आवेदन कैसे करें सभी को Sarkari Result MP की पोस्ट में देख सकते है। आवेदन करने से पहले आप संसोधन पत्र एवं इस भर्ती के अधिसूचना पत्र को जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में आसानी हो जाये।

MPESB Paramedical Vacancy 2025 का संक्षिप्त विवरण (Job Overview)

  • विवरण – जानकारी
  • भर्ती बोर्ड – MP Employees Selection Board (MPESB)
  • पद का नाम – पैरामेडिकल (Paramedical)
  • पदों की संख्या – 752
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अगस्त 2025
  • आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
  • आधिकारिक वैबसाइट – www.esb.mp.gov.in

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 40 वर्ष होनी चाहिए एवं आयु को दिनांक 14 जुलाई 2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 14.07.2025

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को 250 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवार परीक्षा शुल्क को एमपी ऑनलाइन कियोस्क या क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई आदि माध्यमों से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा। और यह शुल्क एक बार जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा न ही आने वाली किसी और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) ₹ 885/-
अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (OBC/EWS) नि:शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांगजन (SC/ST/PwD) ₹ 550/-

शैक्षणिक योग्यता – Qualification

  • फ़िज़ियोथेरेपिस्ट सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता – भौतिक चिकित्सा में स्नातक उपाधि बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बी.पी.टी.)।

  • काउंसलर सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता – मास्टर ऑफ़ सोशल वर्कर (एम.एस.डबल्यू.) एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन काउंसिलिंग एंड फैमिली थेरेपी (पी.जी.डी.सी.एफ़.टी.)।

  • फार्मासिस्ट ग्रेड-2 सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता – अभ्यर्थियों को 10+2 शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा (बी.फार्मा.)।

  • नेत्र सहायक सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता – अभ्यर्थियों को 10+2 शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही ऑप्टोमेट्री और अपवर्तन में 2 वर्ष का डिप्लोमा।

  • ओ.टी. टेक्नीशियन सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता – अभ्यर्थियों को 10+2 शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन में 1 वर्षीय प्रमाणपत्र।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर MP ESB Paramedical भर्ती 2025 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पदों के अनुसार न्यूनतम वेतन रु 25300 एवं अधिकतम वेतन पदों के अनुसार रु 91300 का दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते इस भर्ती के नियमों के अनुसार दिये जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 28 जुलाई 2025 और आवेदन करने एवं शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2025 से पहले तक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन फॉर्म भरने के इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन फॉर्म भर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे। और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे तो आपको अपने आवेदन फॉर्म को डाक या अन्य किसी और माध्यम से MPESB को भेजने की आवश्यकता नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 28-07-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 30-08-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 30-08-2025
संसोधन की अंतिम तारीख 02.09.2025
परीक्षा की तारीख 27-09-2025

यह भी पढ़ें : DSSSB Attendant Recruitment 2025 – दिल्ली परिचारक भर्ती वेतनमान लेवल 3 Apply Online

आवेदन कैसे करें – How To Apply

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको MP ESB की आधिकारिक वैबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने से पहले आप संसोधन अधिसूचना में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में आसानी हो जाये।

  • आवेदन करने के लिए MPESB की वैबसाइट पर जाये।
  • अपना प्रोफ़ाइल पंजीकरण करें यदि आपने नहीं किया है तो।
  • पंजीकरण नंबर एवं जन्म डाल कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें संसोधन पत्र || अधिसूचना पत्र
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

FAQ – MPESB Paramedical Recruitment 2025 Date Extended

  • MPESB Paramedical Recruitment 2025 में आवेदन की नई अंतिम तारीख क्या है?
  • अब आप अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को 30 अगस्त 2025 तक भर सकते है।

  • इस भर्ती में किन पदों के लिए आवेदन हो रहा है और कुल कितने पद है?
  • इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 752 है जिनमे लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, फिजियोथेरपिस्ट आदि पद है।

  • आवेदन शुल्क कितना है?
  • सामान्य वर्ग के लिए ₹500 आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए ₹250 शुल्क है।

  • इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
  • इस भर्ती के लिए 10+2 के साथ संबन्धित विषय में डिग्री/डिप्लोमा उम्मीदवार के पास होना चाहिए।

  • MP ESB Paramedical Recruitment 2025 के लिए उम्र क्या है?
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

  • MPESB Paramedical Recruitment 2025 में चयन प्रक्रिया क्या है?
  • उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएंगा।

  • ESB MP Paramedical Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top