MP FSL Lab Technician Recruitment 2026 | एमपी प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2026

मध्य प्रदेश न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल एमपी), गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुए भर्ती के नोटिफ़िकेशन के माध्यम से MP FSL ने Lab Technician के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती मे इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते है। साथ ही आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु, योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।
MP FSL Lab Technician Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला |
| पद का नाम | प्रयोगशाला तकनीशियन |
| पदों की संख्या | 126 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://chayan.mponline.gov.in/ |
आयु सीमा एवं छूट (Age Limit)
MP FSL Lab Technician Recruitment 2026 मे आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार मानी जाएगी साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Dates)
इस भर्ती मे आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- विज्ञान या फोरेंसिक साइंस या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की उपाधि।
- विज्ञान विषय के साथ 12वी कक्षा (10+2) की परीक्षा पास।
वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार 18000 – 91300 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख (Application Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 18 मार्च 2026 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 18-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 06-04-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 06-04-2026 |
यह भी पढ़ें : SAI Assistant Coach Recruitment 2026 – भारतीय खेल प्राधिकरण कोच भर्ती अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म
आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एमपी ऑनलाइन चयन पर जाना होगा।
वैबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें।
आवेदन फॉर्म मे पूछी सभी जानकारी को दर्ज कर दें।
अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

