Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

MP EPCO Recruitment 2025 – सहायक वास्तुकार सहित कई पदों के लिए 56100 प्रतिमाह वेतन की नौकरी

MP EPCO Recruitment 2025

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना के अनुसार MP EPCO Recruitment 2025 के कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए MP Online के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भर सकें।

MP EPCO Recruitment 2025
MP EPCO Recruitment 2025

अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन फॉर्म भरने में आसानी हो जाये और आप इस भर्ती की सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु, वेतनमान एवं आवेदन कैसे करें आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट में देख सकते है।

MP EPCO Recruitment 2025 – का संक्षिप्त विवरण – (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड  Environmental Planning and Coordination Organisation (EPCO)
पद का नाम  Various Posts
पदों की संख्या  08
आवेदन की अंतिम तिथि  30 सितम्बर 2025
आवेदन का माध्यम  ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट  epco.mp.gov.in

आयु सीमा एवं छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। और आयु को दिनांक 01 जनवरी 2025 के अनुसार मानी जाएगी। और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवार जैसे मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 01.01.2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क – Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Qualification

पद का नाम योग्यता
सहायक वास्तुविद (Assistant Architect) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वास्तुकला (architecture) में डिग्री।
सहायक यंत्री (Assistant Engineer) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग (engineering) में डिग्री।
सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (Assistant Scientific Officer) जीव विज्ञान, पर्यावरण प्रबंधन, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि विज्ञान, वन प्रबंधन, मृदा विज्ञान और भूविज्ञान जैसे पर्यावरण विषयों में पीएचडी और प्रकाशन।
वरिष्ठ वास्तुविद (Senior Architect) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वास्तुकला में डिग्री और राज्य या केंद्र सरकार में कार्यकारी अभियंता के पद से नीचे कार्यरत / सेवानिवृत्त अधिकारी नहीं होना चाहिए।
अधीक्षण यंत्री (Superintending Engineer) राज्य या केंद्र सरकार के विभाग, उपक्रम, संस्थान से कार्यकारी अभियंता के पद से नीचे के अधिकारी जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हो।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) राज्य या केंद्र सरकार के विभागों/विश्वविद्यालयों/संस्थानों में कार्यरत/सेवानिवृत्त उप निदेशक के पद से नीचे के अधिकारी, जिनकी सेवा का अनुभव न्यूनतम 16 वर्ष का हो।
लेखा अधिकारी (Accounting Officer) बी.कॉम. उत्तीर्ण तथा सहायक निदेशक स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हों, जो राज्य या केन्द्र सरकार के उपक्रमों में कार्यरत हों या सेवानिवृत्त हों तथा जिनकी सेवा का अनुभव न्यूनतम 16 वर्ष का हो।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर MP EPCO Recruitment 2025 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार रु56100 – रु211700 का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 08 सितम्बर 2025 और आवेदन शुल्क एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन फॉर्म को भर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 08-09-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 30-09-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 30-09-2025
संसोधन की अंतिम तारीख 03-10-2025

यह भी देखें : MP NHM Women Feeding Demonstrator Recruitment 2025 – एमपी महिला पोषण प्रशिक्षक भर्ती

आवेदन कैसे करें – How To Apply

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको MP Online Iforms की आधिकारिक वैबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्दशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पढ़ें और आप आवेदन से आवेदन कर सकें।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले Iforms MP Online पर जाये।
  • Apply Online पर क्लिक कर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
  • अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

FAQ – MP EPCO Recruitment 2025

  • Q1. MP EPCO Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
  • ✅ Ans. इस भर्ती में कुल 08 पद जारी किए गए हैं।

  • ❓ Q2. आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?
  • ✅ Ans. आवेदन प्रक्रिया 08 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 30 सितम्बर 2025 तक चलेगी।

  • ❓ Q3. MP EPCO Recruitment 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
  • ✅ Ans. उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार आर्किटेक्चर/इंजीनियरिंग/सिविल या संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।

  • ❓ Q4. आयु सीमा क्या है?
  • ✅ Ans. उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

  • ❓ Q5. MP EPCO Recruitment 2025 का वेतनमान कितना है?
  • ✅ Ans. चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

  • ❓ Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
  • ✅ Ans. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • ❓ Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
  • ✅ Ans. सभी उम्मीदवारों को MP Online के द्वारा निर्धारित शुल्क को जमा करना होगा।

  • ❓ Q8. आवेदन कैसे करें?
  • ✅ Ans. उम्मीदवार MP EPCO की आधिकारिक वेबसाइट http://epco.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top