MP ECHS Polyclinics Recruitment 2026 | एमपी पॉलीक्लिनिक्स भर्ती 2026

भारत सरकार रक्षा मंत्रालय पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, आयु एवं योग्यता आदि को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसनी हो जाये।
ECHS MP Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | भारत सरकार रक्षा मंत्रालय पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| पदों की संख्या | 05 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://www.echs.gov.in/ |
आयु सीमा एवं छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 53-68 वर्ष रखी गयी है और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जा सकती है जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
MP ECHS Polyclinics Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अधिसूचना मे नहीं दी गयी है। अर्थात सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी जा सकती है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- मेडिकल अधिकारी (Medical Officer) : एमबीबीएस इंटर्नशिप के बाद कम से कम 03 साल का अनुभव।
- फार्मेसिस्ट (Pharmacist) : किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूशन से फार्मेसी या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स केमिस्ट्री, बायोलॉजी) के साथ 10+2। और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूशन से फार्मेसी में अप्रूव्ड डिप्लोमा और कम से कम 03 साल का अनुभव।
- लैब टेक (Lab Tech) : बी.एस.सी. (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस के साथ मैट्रिकुलेशन / हायर सेकेंडरी / सीनियर सेकेंडरी (10+2) / किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बोर्ड डिप्लोमा। कम से कम 3 साल का अनुभव।
- प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) : डीएमएलटी / क्लास 1 लैब टेक कोर्स (आर्म्ड फोर्सेज़) कम से कम 5 साल का अनुभव।
- दंत चिकित्सा सहायक (Dental Assistant) : डेंटल हाइजीन/क्लास 1 डीएच / डीओआरए कोर्स में डिप्लोमा होल्डर (आर्म्ड फोर्सेज़) कम से कम 3 साल का अनुभव।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर / क्लर्क (Data Entry Operator / Clerk) : ग्रेजुएट / क्लास 1 क्लर्क ट्रेड (आर्म्ड फोर्सेज़) क्लर्क के तौर पर कम से कम 5 साल का अनुभव।
- आयन (Рeon) : एजुकेशन क्लास 8th या आर्म्ड फोर्सेज के जवानों के लिए जीडी ट्रेड कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस।
- महिला परिचारिका (Female Attendant) : पढ़े-लिखे सिविल / आर्मी हेल्थ संस्थानों में कम से कम 05 साल का अनुभव।
- सफाईवाला (Safaiwala) : साक्षर- कम से कम 5 साल की सेवा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,800 – ₹95,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 09 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। उसके बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 09-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
यह भी पढ़ें : MP Central Bank Attender / Watchman Recruitment 2026 – जाने सभी जानकारी 14,000 प्रतिमाह
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को ECHS वैबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आप आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को ध्यान से दर्ज कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ नीचे दिये गए पते पर भेज दें।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता : Station Headquarters ( ECHS ), Mhow, MP

