मध्य प्रदेश भू अभिलेख भर्ती 2026 | MP Bhulekh Data Entry Operator Recruitment 2026

मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल (MP Bhulekh) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर 2091 के अनुसार संविदा पद पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना को संसोधित किया गया है। जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख को बड़ा दिया गया है। MP Bhulekh Data Entry Operator Recruitment 2026 के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MP Bhulekh DEO Recruitment 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल |
| पद का नाम | डाटा एंट्री ऑपरेटर |
| पदों की संख्या | 770 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 अप्रैल 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | iforms.mponline.gov.in |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन के द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा और यह शुल्क जमा करने के बाद आपको वापस नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
एमपी भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 01.01.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट प्रदान की जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 12 वी की परीक्षा पास होने के साथ ही सीपीसीटी।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹5,200 – ₹20,000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
MP Bhulekh DEO Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 05 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 03 अप्रैल 2026 से पहले-पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 05-03-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 03-04-2026 |
यह भी पढ़ें : Gail Executive Trainee Recruitment 2026 – GATE-2026 के माध्यम से कार्यकारी प्रशिक्षु पदों के लिए भर्ती
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी योग्यता से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के दिये गए माध्यमों से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

