MP Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 | एमपी एपेक्स बैंक कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026

एम.पी.राज्य सहकारी बैंक एमवायडीटी, एच.ओ. टी.टी.नगर भोपाल (MP Apex Bank) की तरफ से जारी हुए भर्ती के नोटिफ़िकेशन नंबर 1763 के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सोसायटी मैनेजर (Computer Operator and Society Manager) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है और आवेदन करने के लिए सभी जरूरी जानकारी को sarkari result mp पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले नोटिफ़िकेशन मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MP Apex Bank Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | एम.पी.राज्य सहकारी बैंक |
| पद का नाम | कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सोसायटी मैनेजर |
| पदों की संख्या | 1763 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://apexbankmp.bank.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क और भुगतान का माध्यम
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹650/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से जमा कर सकते है। और यह शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा। आप भुगतान हो जाने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
MP Apex Bank Vacancy 2026 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। और आयु को दिनांक 30.11.2025 के अनुसार मानी जाएगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए योग्यता : सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग की जानकारी और यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा।
- सोसायटी प्रबंधक पद के लिए योग्यता : सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग की जानकारी और यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा।
- कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा पद के लिए योग्यता : सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग की जानकारी यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
एमपी एपेक्स बैंक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सोसायटी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹19500 – ₹62000/- प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 जनवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 05 फरवरी 2026 से पहले तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप आवेदन करने के लिए इक्षुक है और सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 06-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 05-02-2026 |
यह भी पढ़ें : MPPSC State Service Exam 2026 | मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026
आवेदन फॉर्म कैसे भरें
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको MP Apex Bank की आधिकारिक वैबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाना होगा वैबसाइट पर जाने के बाद आप अपना पंजीकरण कर लें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

