MMRDA Mumbai Recruitment 2026 | मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी प्लानर, जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026/187 के अनुसार Assistant Engineer, Deputy Planner, Junior Engineer सहित कई रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
MMRDA Mumbai Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण |
| पद का नाम | असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी प्लानर, जूनियर इंजीनियर |
| पदों की संख्या | 235 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://mmrda.maharashtra.gov.in/ |
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए और आयु को दिनांक 20.03.2026 के अनुसार माना जाएगा साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क को उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- सहायक यंत्री (Assistant Engineer) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री।
- उप योजनाकार (Deputy Planner) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योजना में डिग्री।
- सहायक भूमि एवं संपत्ति प्रबंधक (Assistant Land & Property Manager) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री।
- सहायक अभियंता वर्ग-2 / कनिष्ठ अभियंता (Assistant Engineer Class-2 / Junior Engineer) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / डिग्री।
- सहायक सामाजिक विकास अधिकारी (Assistant Social Development Officer) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री।
- सहायक कानूनी अधिकारी (Assistant Legal Officer) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री।
- बागवानी सहायक (Horticulture Assistant) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हॉर्टिकल्चर में डिग्री / डिप्लोमा।
- उप लेखाकार (Deputy Accountant) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम. में डिग्री।
- शॉर्टहैंड टाइपिस्ट (Shorthand Typist) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होने के साथ कम्प्युटर टाइपिंग का ज्ञान।
- सर्वेक्षक (Surveyor) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होने के साथ सर्वेयर कोर्स।
- कंप्यूटर तकनीशियन (Computer Technician) : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होने के साथ संबन्धित ट्रेड मे आईटीआई का प्रमाण पत्र।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर MMRDA Mumbai Recruitment 2026 के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 – ₹1,77,500/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 18 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उसके बाद आवेदन करने के ऑनलाइन लिंक को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 18-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 20-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 20-03-2026 |
यह भी पढ़ें : IIM Sirmaur Warden, Nurse Recruitment 2026 – वेतन ₹35,000 प्रतिमाह जाने सभी जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को MMRDA की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर लें और आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

