Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IREDA Management Cadre Recruitment 2026 – अप्लाई ऑनलाइन जाने पात्रता, आयु, तारीख आदि

IREDA Management Cadre Recruitment 2026 | भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड प्रबंधन संवर्ग भर्ती 2026

IREDA Management Cadre Recruitment 2026

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र IREDA/RECRUITMENT/HR/01/2026 के अनुसार प्रबंधन संवर्ग (Management Cadre) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदन तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु आदि को Sarkari Result MP की इस जॉब पोस्ट मे देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ना न भूलें।

IREDA Management Cadre Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड
पद का नाम प्रबंधन संवर्ग
पदों की संख्या 32
आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.ireda.in/

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम (Application Fees)

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड भर्ती 2026 मे आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट (Age Limit)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 33-55 वर्ष रखी गयी है। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी गयी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा (General Manager Finance & Accounts) : चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) / कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) / MBA या मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फाइनेंस में इसके समकक्ष योग्यता।
  • महाप्रबंधक – वित्त एवं लेखा निवेशक संबंध (General Manager Finance & Accounts – Investor Relations) : चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) / कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) / MBA या मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फाइनेंस में इसके समकक्ष योग्यता।
  • मुख्य प्रबंधक – वित्त एवं लेखा (Chief Manager Finance & Accounts) : चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) / कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) / MBA या मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फाइनेंस में इसके समकक्ष योग्यता।
  • महाप्रबंधक – परियोजनाएँ (General Manager Projects) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E. / B.Tech. / B.Sc. इंजीनियरिंग।
  • अपर महाप्रबंधक परियोजनाएँ (Additional General Manager Projects) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E. / B.Tech. / B.Sc. इंजीनियरिंग।
  • उप महाप्रबंधक परियोजनाएँ (Deputy General Manager Projects) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E. / B.Tech. / B.Sc. इंजीनियरिंग।
  • मुख्य प्रबंधक – परियोजनाएँ (Chief Manager Projects) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E. / B.Tech. / B.Sc. इंजीनियरिंग।
  • कार्यकारी निदेशक एवं कंपनी सचिव (Executive Director Company Secretary) : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के एसोसिएट सदस्य।
  • विधि प्रबंधक (Manager Law) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से LLB (3 वर्ष की अवधि) या 5 वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम में स्नातक।
  • सहायक प्रबंधक – व्यवसाय विकास (Assistant Manager Business Development) : स्नातकोत्तर योग्यता जैसे कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मार्केटिंग में MBA, प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता।
  • अधिकारी – सामान्य (Officer – General) : किसी भी विषय में स्नातक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम दो वर्ष की स्नातकोत्तर योग्यता।

वेतनमान एवं अन्य लाभ (Pay Scale)

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹30000 – ₹280000/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

आवेदन करने की तारीख (Application Dates)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 14 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 03 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है उसके बाद आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 14-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 03-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 03-04-2026

यह भी पढ़ें : Sardar Vallabh Bhai Patel District Hospital Satna Recruitment 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी उम्मीदवारों को IREDA की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद आप लॉगिन करें और अपने आवेदन फॉर्म अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और अपने आवेदन को सबमिट कर दें और अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top