Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IHMCL Engineer Recruitment 2025 | भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी की तरफ से इंजीनियर पदों के लिए भर्ती

IHMCL Engineer Recruitment 2025 | IHMCL Engineer (ITS) Vacancy 2025

IHMCL Engineer Recruitment 2025
IHMCL Engineer Recruitment 2025

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (Indian Highways Management Company Limited) की तरफ से जारी हुए अधिसूचना पत्र IHMCL/HR/Recruit./01/2025/01 के अनुसार IHMCL ने इंजीनियर (Engineer) के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को इस पोस्ट मे देख सकते है। और इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता और वेतनमान को देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें। जिससे की आवेदन करने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए और आयु को इस भर्ती की अंतिम तारीख के अनुसार माना जाएगा। और इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट इस भर्ती के नियम के अनुसार दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 05 वर्ष की आयु मे छूट।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की आयु मे छूट।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 से 15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 02 मई 2025 और आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 जून 2025 समय शाम 6 बजे से पहले तक आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। और उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा यदि आप सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के इक्षुक है तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और उससे पहले ही आवेदन कर दें। आवेदन करने का ऑनलाइन ही एकमात्र तरीका है किसी और माध्यम से आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • आवेदन की प्रारम्भ तारीख : 02.05.2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख : 02.06.2025

शैक्षणिक योग्यता

Engineer (ITS) पदों के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार / विद्युत / इंस्ट्रूमेंटेशन / डेटा विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता या उपरोक्त इंजीनियरिंग शाखाओं में से किसी का संयोजन में इंजीनियरिंग की स्नातक डिग्री।

कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस) / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसी) / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) / इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (आईएन) / डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीए) अनुशासन में वर्ष 2025 के लिए वैध ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा।

चयन प्रक्रिया

इंजीनियर (आईटीएस) के लिए : वर्ष 2025 के वैध गेट स्कोर की योग्यता के आधार पर। हालांकि आईएचएमसीएल संबंधित श्रेणी के लिए कट ऑफ के अनुसार साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को आमंत्रित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। जिसे बाद में आईएचएमसीएल द्वारा तय किया जाएगा। आवेदनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में आईएचएमसीएल चयन समिति द्वारा तय किए जाने वाले किसी भी तरीके से बातचीत / साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की संख्या को सीमित करने के लिए शॉर्ट लिस्टिंग मानदंड अपनाएगा।

अंतिम मेरिट सूची के लिए यदि एक ही श्रेणी में दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक / मार्क्स वाले हैं तो आयु में अधिक वाले व्यक्ति को मेरिट सूची में ऊपर रखा जाएगा।

वेतनमान

इन पदों के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप मे प्रतिमाह रू 40,000 – रू 1,40,000 वेतन के साथ अन्य लाभ व भत्ते भी इस भर्ती के नियम के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें : NIA Aviation Customer Services Association (CSA) Recruitment 2025 | 12वी पास भर्ती

आवेदन कैसे करें

सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को IHMCL की आधिकारिक वैबसाइट ihmcl.co.in पर जाकर भर सकते है। आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती का नोटिफ़िकेशन जरूर पढ़ें और उसमे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें जिससे की आप आसानी से आवेदन का सकें। और आप आवेदन करने से पहले अपना फोटो, सिग्नेचर और योग्यता संबंधी सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके रख लें।

आवेदन करने के लिए आप https://ihmcl.co.in/ पर जाए और Apply Online पर क्लिक करें और उसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसके बाद आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तारीख, आयु, श्रेणी, योग्यता की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें और उसके बाद आपके द्वारा भरी गयी सभी जानकारी को दुबारा से चेक करें यदि जानकारी सही हो तो अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
नोटिफ़िकेशन पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top