Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025 – आईबी सुरक्षा सहायक (मोटर परिवहन) भर्ती 2025

IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025

गृह मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (MHA IB) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र के अनुसार IB ने IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025 के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है।

IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025
IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025

उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन तारीख, आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु एवं वेतनमान आदि जानकारी को Sarkari Result MP की इस पोस्ट में देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती का अधिसूचना पत्र जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

IB SA Motor Transport Recruitment 2025 का संक्षिप्त विवरण – (Job Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Ministry Of Home Affair (MHA)
पद का नाम Security Assistant (Motor Transport)
पदों की संख्या 455
आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितम्बर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट www.mha.gov.in

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा में छूट – Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। और आयु को दिनांक 28.09.2025 के अनुसार माना जाएगा और आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों 05 वर्ष की छुट और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट इस भर्ती के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 27 वर्ष
आयु की गणना दिनांक 28.09.2025

आवेदन शुल्क एवं भुगतान का तरीका – Application Fees

IB SA Motor Transport Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी मे आने वाले अभ्यर्थियों को 650 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 550 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की आने वाली प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर (UR/OBC/EWS) ₹650/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) ₹550/-
महिला (Female) ₹550/-

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता – Qualification

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण और मोटर कार (एलएमवी) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस और मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान मोटर कार चलाने का 1 वर्ष का अनुभव के साथ।

वेतनमान एवं अन्य लाभ – Pay Scale

सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर Security Assistant (Motor Transport) पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान के रूप में रु21700 – रु69100 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा और चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख – Application Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 06 सितम्बर 2025 और आवेदन शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितम्बर 2025 से पहले तक आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यदि आप दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख का इंतज़ार न करते हुए उससे पहले ही आवेदन कर दे जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 06-09-2025
आवेदन की अंतिम तारीख 28-09-2025
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 28-09-2025

यह भी पढ़ें : NHPC Non Executive Recruitment 2025 – एनएचपीसी भर्ती 40,000 प्रारम्भिक वेतन

आवेदन कैसे करें – How to Apply

इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको MHA की आधिकारिक वैबसाइट https://www.mha.gov.in/en पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और आप आवेदन फॉर्म भर सकें।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले MHA की वैबसाइट पर जाये।
  • Vacancy के भाग में जाकर अपना पंजीकरण करें।
  • अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अपना फोटो, सिग्नेचर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

FAQ – IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025

Q1. IB Security Assistant Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
✅ Ans. इस भर्ती में कुल 455 पद निकाले गए हैं।

❓ Q2. आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?
✅ Ans. आवेदन प्रक्रिया 06 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 28 सितम्बर 2025 तक चलेगी।

❓ Q3. IB Security Assistant Motor Transport Recruitment 2025 भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
✅ Ans. उम्मीदवार के पास 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण और मोटर कार (एलएमवी) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

❓ Q4. इस भर्ती में आयु सीमा क्या है?
✅ Ans. उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

❓ Q5. IB Recruitment 2025 का वेतनमान कितना है?
✅ Ans. चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन ₹21700 – 69100/- प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

❓ Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
✅ Ans. चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

❓ Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
✅ Ans. General वर्ग और OBC के लिए आवेदन शुल्क ₹650 है जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹550 शुल्क है।

❓ Q8. आवेदन कैसे करें?
✅ Ans. इच्छुक उम्मीदवार MHA की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in/en पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top