Sarkari Result MPSarkari Result MP
Sarkari Result | Admit Card | Result

DVC Executive Trainee Recruitment 2026 | दामोदर घाटी निगम भर्ती 2026

DVC Executive Trainee Recruitment 2026 | दामोदर घाटी निगम भर्ती 2026

DVC Executive Trainee Recruitment 2026

दामोदर घाटी निगम (DVC) की तरफ से जारी होने वाले अधिसूचना पत्र नंबर PLR/ET/02/2026/02 के अनुसार Executive Trainee के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए ऑनलाइन के लिए आवेदनों को आमंत्रित किए है। जिसमे सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है। आप आवेदन करने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे आसानी हो जाये।

Damodar Valley Corporation Vacancy 2026 – का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड दामोदर घाटी निगम
पद का नाम कार्यकारी प्रशिक्षु
पदों की संख्या 16
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वैबसाइट https://www.dvc.gov.in/

आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष रखी गयी है। और आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी। जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा मे छूट एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की छूट उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। इस शुल्क को आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

कार्यकारी प्रशिक्षु यांत्रिकी (Executive Trainee IT) : एआईसीटीई / उपयुक्त वैधानिक रूप से अनुमोदित विश्वविद्यालय / संस्थान से सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री, संबंधित विश्वविद्यालय / संस्थान के रूपांतरण फार्मूले के अनुसार सभी वर्षों / सेमेस्टर के कुल मिलाकर 65% अंकों से कम नहीं सामान्य / ओबीसी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस और 60% अंकों के साथ एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी।

कार्यकारी प्रशिक्षु विधुत (Executive Trainee Mining) : एआईसीटीई / उपयुक्त वैधानिक रूप से अनुमोदित विश्वविद्यालय / संस्थान से खनन इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री, संबंधित विश्वविद्यालय / संस्थान के रूपांतरण फार्मूले के अनुसार सभी वर्षों / सेमेस्टर के कुल मिलाकर 65% अंकों से कम नहीं सामान्य / ओबीसी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस और 60% अंकों के साथ एससी / एसटी।

कार्यकारी असैनिक (Executive Trainee Chemical) : एआईसीटीई / उपयुक्त वैधानिक रूप से अनुमोदित विश्वविद्यालय / संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री संबंधित विश्वविद्यालय / संस्थान के रूपांतरण फॉर्मूले के अनुसार सभी वर्षों / सेमेस्टरों के कुल मिलाकर ओबीसी (एनसीएल) के लिए कम से कम 65% अंक और (एससी / एसटी) के लिए 60% अंक।

वेतनमान एवं अन्य लाभ

दामोदर घाटी निगम भर्ती 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹56,100 – ₹1,77,500/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख

DVC Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तारीख 10 मार्च 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन करने सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें जिससे की यह अवसर आपसे न छूटे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ            
आवेदन की प्रारम्भ तारीख 10-03-2026
आवेदन की अंतिम तारीख 10-04-2026
शुल्क जमा की अंतिम तारीख 10-04-2026

यह भी पढ़ें : HPRCA JBT Teacher Recruitment 2026 | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को DVC की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा उसके बाद आप लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म मे दी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करें लिंक
अधिसूचना पढ़ें लिंक
आधिकारिक वैबसाइट देखें लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top