DSSSB Combined Examinations 2026 – DSSSB दिल्ली कानूनी सहायक, सहायक अभियंता, इंजीनियर / अनुभाग अधिकारी के पद के लिए भर्ती 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से जारी होने वाले भर्ती के अधिसूचना पत्र नंबर 01/2026 के माध्यम से कानूनी सहायक, सहायक अभियंता (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड – II (जीएनसीटीडीएसएस) / सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों के चयन के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदनों को आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए सभी इक्षुक और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले तक भर सकते है। और आवेदन करने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे तारीख, शुल्क, योग्यता, आयु एवं आवेदन कैसे करें जानकारी को Sarkari Result MP पर देख सकते है।
आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को ध्यान से जरूर पढ़ें जिससे की आपको आवेदन करने मे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पढ़ें और आप आवेदन से आवेदन फॉर्म को भर सकें।
DSSSB Combined Examinations 2026 – का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
| पद का नाम | कानूनी सहायक, सहायक अभियंता (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड – II (जीएनसीटीडीएसएस) / सहायक अनुभाग अधिकारी |
| पदों की संख्या | 911 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वैबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं भुगतान का माध्यम
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100/- रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए छूट दी गयी है। बाकी उम्मीदवार इस शुल्क को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। भुगतान हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।
आयु सीमा एवं ऊपरी आयु सीमा मे छूट
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है जो पदों के अनुसार भिन्न है। और आयु को दिनांक 25.03.2026 के अनुसार माना जाएगा। साथ ही आवेदन करने वाले सभी पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट दी जाएगी जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होगी जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- विधि सहायक पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री। और लीगल प्रैक्टिशनर के तौर पर तीन साल का अनुभव या सरकारी विभाग में लीगल काम का एक साल का अनुभव।
- सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
- ग्रेड-II (जीएनसीटीडीएसएस) / सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीट्यूट से बैचलर डिग्री।
- सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
वेतनमान एवं अन्य लाभ
DSSSB Combined Examinations 2026 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा कर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹35,400 – ₹1,42,400/- रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अन्य लाभ व भत्ते भी दिये जाएंगे जो इस भर्ती के नियमों के अनुसार होंगे जिसे आप अधिसूचना मे देख सकते है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तारीख 24 फरवरी 2026 और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 मार्च 2026 से पहले तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आप अधिसूचना मे दिये गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते है और आवेदन करने के लिए इक्षुक है तो इस भर्ती की अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे किसी और माध्यम से आवेदन करने पर आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
| महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
| आवेदन की प्रारम्भ तारीख | 24-02-2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
| शुल्क जमा की अंतिम तारीख | 25-03-2026 |
यह भी पढ़ें : DSSSB Delhi Assistant Manager Recruitment 2026 | दिल्ली असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को DSSSB की आधिकारिक वैबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हो जाने के बाद आप लॉगिन कर आवेदन फॉर्म मे अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, योग्यता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी आदि जानकारी को दर्ज कर दें और अपना फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आवेदन फॉर्म का शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

